श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बाबा विश्वनाथ जी ने हरी स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिया। टेढीनिम महंत आवास पर परंपरानुसार हर का हरी स्वरूप में श्रृंगार कर झुले में विराजमान कराकर आरती की गई और काशीवासीयों हरी स्वरूप में हर का स्मरण किया। मंहत वाचस्पति तिवारी ने बताया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर परंपरा के अनुसार टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास में भगवान शिव की चल प्रतिमा का हर स्वरूप में श्रृंगार किया गया। हर के लिए हरी स्वरूप में श्रृंगार का राजसी परिधान व आभूषण इत्यादी वृन्दावन के गोपीश्वरनाथ से लाया गया था।