कबीर प्राकट्योत्सव के तीन दिनी उत्सव के तीसरे दिन सोमवार को शिवदासपुर से कबीर महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। शोभायात्रा के चलये पूरे मार्ग पर भीषण जाम लगा रहा। उधर, उत्सव के दूसरे दिन रविवार को भी देशभर से आए कबीरपंथियों ने कबीर धुन रमाई और गुरु की बंदगी में मगन रहे। कबीर प्राकट्य स्थली लहरतारा में राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब की वाणी में जीवन संपूर्ण रहस्य है। इसीलिए वे दुनिया में हर धर्मों में उनका स्थान समान रूप से है। उन्होंने कहा कि यह स्थल भी पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो जाएगा। कबीर प्राकट्य स्थली और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ व संत कबीर अकादमी मगहर की ओर से कबीर की विरासत: काशी से मगहर तक-इतिहास, स्मृति और लोक परंपरा विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने विचार रखे।