फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के शिवार्चनम मंच पर 'कला उत्सव 2025' का भव्य समापन, VIDEO

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पावन परिसर में आयोजित 'कला उत्सव 2025' का आज शिवार्चनम मंच पर भव्य समापन हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन की विशेष प्रस्तुति में भारत की सुप्रसिद्ध वीणा वादिका डॉ. जयंती कुमारेश ने अपने भावपूर्ण वीणा वादन से श्रोताओं को एक अलौकिक संगीतमयी अनुभव कराया। डॉ. जयंती कुमारेश की प्रस्तुति में न केवल शास्त्रीय संगीत की परंपरा की झलक थी, बल्कि उनके सुरों में आध्यात्मिक ऊर्जा और भावनात्मक गहराई भी समाहित थी। उनके वीणा वादन ने मंदिर परिसर के वातावरण को शिवमय बना दिया, मानो सुरों के माध्यम से भगवान शिव की आराधना स्वयं हो रही हो। प्रस्तुति के दौरान उपस्थित दर्शकगण मंत्रमुग्ध हो गए और हर रचना के बाद तालियों की गूंज से वातावरण गूंज उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें