दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा राज्य सरकार चाहती है कि प्रेगनेंसी की सौ फीसदी डिलीवरी हॉस्पिटल में हो। अभी तक राज्य में 85 फीसदी डिलीवरी हॉस्पिटल में हो रही है। गर्भावस्था में कई बच्चे बीमार होते हैं। उनको हॉस्पिटल की सुविधा से ही बचा सकते हैं। इससे पहले राज्यपाल ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को दो सौ किट बांटे। इस किट में एक रुमाल, कंघी, डिटॉल लिक्विड, बैंडेज है। जिससे यदि मां किसी काम में व्यस्त है तो बच्चे की देखभाल ठीक से हो सके।