देव दीपावली को लेकर काशी में भक्तों का आगमन शुरू हो चुका है। हाल ये है कि गंगा आरती के दौरान दशाश्वमेध घाट के किनारे पैर रखने की जगह नहीं है। वाराणसी भक्तों से बम बम है। भक्त यहां पहुंच चुके हैं और सबको उस क्षण का इंतजार है जब धरती पर स्वर्ग का दृश्य इन्हें दिखाई दे।