शेरवाली कोठी में श्री गणेश जी का मराठी पद्धति से विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात महाआरती किया गया। दोपहर में मुम्बई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा की प्रतिमूर्ति श्रीगणेश जी को विभिन्न प्रकार के फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान भक्तों ने कराया। समिति के अध्यक्ष आनंद राव सूर्यवंशी ने आरती उतारी। महाराष्ट्र नासिक के 80 सदस्यीय गजपति ठोल ताशा दल विभिन्न विधाओं में ठोल ताशा बजाकर काशीवासी का मनमोह लिया। शोभायात्रा में शामिल भक्तगण पारम्परिक वेशभूषा सफेद महाराष्ट्र टोपी लगाए गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष करते भव्य शोभायात्रा में शामिल चल रहे थे। शोभायात्रा में महिलाएं भी शामिल रही।