गंगा का जलस्तर घट रहा है। ऐसे में मणिकर्णिका घाट पर पानी अब अपने सामान्य स्तर पर आ गया है। हालांकि बाबा महाश्मशाननाथ मंदिर परिसर में अब भी मिट्टी और कीचड़ जमा है, जिससे मंदिर तक पहुंचने और पूजा-पाठ करने में श्रद्धालुओं को काफी कठिनाई हो रही है। नियमित दर्शन-पूजन करने वाले भक्त निराश हैं। घाट पर जगह-जगह शिल्ट और गंदगी फैली हुई है, जिसके कारण शव यात्राओं के आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।