काशी विश्वनाथ धाम से मुंबई के लाल बाग के राजा के लिए आशीर्वाद रूपी दुपट्टा भेजा गया। वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के मंत्र के साथ आगे बढ़ने की कामना का संदेश देकर नमामि गंगे ने अंगवस्त्रम मुंबई के लाल बाग के राजा को समर्पित करने के लिए भेजा। 11 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा जय श्री काशी विश्वनाथ अंकित दुपट्टा बृहस्पतिवार को नमामि गंगे की ओर से स्टोरीज ऑफ काशी के माध्यम से सनातनी संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अग्रणी प्रसिद्ध इनफ्लुएंसर सूर्यांशु शुक्ला द्वारा मुंबई के लाल बाग के राजा को अर्पित किया जाएगा।