फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पूर्व IAS ऑफिसर तनु जैन से जानें- कैसे करें सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी

जागृति-25 इवेंट के दूसरे दिन 2015 बैच की आईएएस रहीं दिल्ली की तनु जैन आईआईटी बीएचयू पहुंची। डेंटिस्ट डॉक्टर और सात साल आईएएस रहने के बाद इस्तीफा दे चुकीं तनु जैन ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी जिंदगी भर की नहीं, बल्कि अपने आप में पूरी जिंदगी की पढ़ाई करने जैसी है। उमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि सिविल सेवा का पैटर्न और सवाल पूछने का तरीका बदल रहा है, इसलिए हर पल अपडेट रहने और लगातार पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों के सेलेक्शन का ग्राफ बढ़ा है। हिंदी के छात्रों को भाषा से घबराने की बजाय परीक्षा में जो पूछा जा रहा है उसका जवाब देना चाहिए। तनु जैन ने 12वीं कैंब्रिज स्कूल से की है। बीडीएस की पढ़ाई मेरठ से करने के बाद 2015 में आईएएस बनीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें