विश्व जल दिवस और अर्थ ऑवर दिवस शनिवार को वन विभाग ने ढकवा घाट पर डॉल्फिन मित्रों, स्थानीय निवासियों के साथ मनाया। आयोजन का प्रमुख उद्देश्य आमजन को जल और उर्जा के महत्व को समझाना तथा इनकी बचत करने हेतु प्रेरित करना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वन संरक्षक डॉ. रवि कुमार सिंह ने डॉल्फिन सफारी का भी उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में गांगेय डॉल्फिन (सूंस) के संरक्षण के प्रयास तेज हुए हैं। आमजन को डॉल्फिन संरक्षण की उपयोगिता समझाने के लिए 'डॉल्फिन सफारी' की शुरुआत की गई है।