आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र के भुवनाबुजुर्ग में सीमांकन करने गए लेखपाल व प्रधानपति के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में गाली-गलौज के साथ ही मारपीट होने लगी। लेखपाल की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में प्रधानपति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।