यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या के समय मौजूद छात्र ने पुलिस के सामने बयान दिया। उसने बताया कि वह क्लास में था तभी बम फटने जैसी आवाज आई, जिसके बाद वह बाहर निकला। जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचा आरोपी छात्र सूर्य प्रताप सिंह पर फायर कर रहा था। मना करने पर उसके ऊपर भी हथियार तान दिया। डर के वजह से वह पीछे हट गया। मौके पर भीड़ देखकर आरोपी भाग गया। इसके बाद घायल छात्र सूर्य प्रताप सिंह को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।