फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर में दूर दराज से आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक व्यवस्थाएं, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 30 Mar 2026 02:12 PM IST

काशी विश्वनाथ मंदिर में देश के विभिन्न भागों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री विश्वेश्वर के दर्शन के लिए निरंतर पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। मंदिर प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं कि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। दर्शन हेतु कतार व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया है तथा कतार की गति को तीव्र बनाने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रवेश और निकास मार्गों को स्पष्ट रूप से निर्धारित किया गया है, जिससे आवागमन सुचारु बना रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें