वाराणसी के भिखारीपुर स्थित कार्यालय पर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने प्रदर्शन कर आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की। बताते चलें कि चार दिन पहले चोलापुर में सिपाही ने जेई की पिटाई कर दी थी जिसके बाद संगठन के लोगों ने विरोध दर्ज किया और आरोपी पुलिस वाले को निलंबित कर दिया गया अब उस पर मामला दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है।