वाराणसी के मौसम पर धुंध का प्रभाव देखने को मिल रहा है। सुंदरपुर, ककरमत्ता, मंडुआडीह सहित पूरे वाराणसी में स्मॉग की चादर दिखाई दी। बताते चलें कि दीपावली पर्व के बीतने के साथ ही हर साल मौसम पर ये प्रभाव देखने को मिलता है। जिससे श्वास रोगियों की संख्या बढ़ जाती है। चिकित्सक इससे बचकर रहने की सलाह दे रहे हैं और बता रहे हैं कि जिनको हृदय रोग हो, श्वास रोग हो उन्हें सुबह मार्निंग वाक पर निकलने से परहेज करना चाहिए और हो सके तो निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें।