फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर माफ कर दीजिए, अब शराब नहीं पीएंगे...वाराणसी पुलिस के सामने कान पकड़ शराबियों ने लगाई गुहार, VIDEO

शहर में खुलेआम दुकानों और सड़कों पर शराब पी रहे 341 लोग गिरफ्तार किए। जबकि 315 पर मुकदमा दर्ज किया गया। पकड़े गए शराबियों ने कान पकड़कर और हाथ जोड़कर माफी मांगी और आगे से शराब न पीने का वादा किया। विशेष तौर पर कैंट और लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग हुई। वाराणसी पुलिस ने सड़कों पर लोगों से स्पष्ट किया कि खुलेआम शराब सेवन वर्जित रहेगा। ऐसा करते पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। शनिवार रात पुलिस कमिश्नर माेहित अग्रवाल समेत कई अधिकारियों ने पांडेयपुर में भ्रमण और पैदल गश्त किया। शराब की दुकानों और सार्वजनिक स्थलों पर शराबियों की गहन चेकिंग की गई। मॉडल शॉप के बाहर निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिया कि शराब की दुकानों पर चखना बेचने वालों के वैध लाइसेंस की आबकारी विभाग के साथ मिलकर जांच कराई जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें