भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से वाराणसी के विकास इंटर कॉलेज में मंगलवार को एक विशेष पहल की गई। कॉलेज प्रबंधन द्वारा 1000 से ज्यादा छात्र/छात्राओं तथा खिलाड़ियों को सफेद टोपी वितरित की गई। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एके सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में छात्राएं दूर-दराज इलाकों से पढ़ाई के लिए कॉलेज आती हैं। ऐसे में तेज धूप और गर्मी उनके लिए परेशानी का कारण बनती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि छात्राओं को आने-जाने में राहत मिल सके।