कृषि विभाग की ओर से बिसुंदरपुर स्थित राजकीय पौधशाला परिसर में तीन दिवसीय एग्रोक्लाइमेटिक जोन स्तरीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी के पहले दिन कृषि पंजीकरण और विभागीय योजनाओं पर चर्चा हुई और किसानों की समस्या के समाधान पर भी बातचीत की गई। इस दौरान मेले में पहुंचे किसानों में उत्साह देखने को मिला। किसानों ने कृषि की नई तकनीक के बारे में जानकारी भी हासिल की।