फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Varanasi News : काशी की थाती को प्रस्तुत कर रहा ध्रुपद मेला, कलाकारों ने दी प्रस्तुती, सजा सांस्कृतिक मंच

भगवान शिव की आराधना का संगीत उत्सव ध्रुपद मेले का शुभारंभ 1975 में हुआ था। पहली बार इस उत्सव की शुरुआत में केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी संस्कृति मंत्रालय ने आर्थिक मदद की थी। दूसरी बार महाराजा काशी नरेश डॉ. विभूति नारायण सिंह ने आर्थिक मदद से आयोजन हुआ। इसकी प्रसिद्धि बढ़ने के साथ ये राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय मंच बन गया। आज इस मंच से देशी-विदेशी कलाकार हाजिरी लगा रहे हैं। ध्रुपद मेला के 50 वर्षो की यात्रा में में तीन से चार पीढ़ी के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से सुधिजनों को आनंदित कर रहे हैं। पहले ध्रुपद मेले का उद्घाटन संकट मोचन मंदिर के पूर्व महंत प्रो. वीरभद्र मिश्र ने किया था। संयोजन संगीतज्ञ डॉ. राजेश्वर आचार्य का था। डॉ. राजेश्वर आचार्य ने बताया कि 1978 से आयोजन का दायित्व महाराज बनारस विद्या मंदिर न्यास रामनगर ने संभाल लिया। तबसे वर्तमान इसका ध्रुपद समिति द्वारा प्रबंधन किया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें