दशाश्वमेध घाट स्थित सप्तमात्रिका सिद्धपीठ बड़ी शीतला माता के धाम में पांच दिवसीय संगीत समारोह की शुरूआत हुई। प्रथम रात्रि को मां का भव्य श्रृंगार किया गया इसके साथ ही भक्ति संगीत गायन से शुरूआत की गई। भव्य विराट आरती के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस दौरान महंत परिवार ने राष्ट्र की खुशहाली की कामना से देर रात 2:30 बजे गंगा स्नान पूजन करने के बाद मंदिर प्रवेश किया। ग्यारह किलो कपूर ,सैकड़ो घीव दीपों की शृंखला वाली आरती डमरू ,चँवर ,घंटी घड़ियाल शंख की गूंज के बीच मां शीतला की भव्य विराट आरती महंत पं शिव प्रसाद पाण्डेय ने किया ।