वाराणसी में घाट किनारे भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। आलम ये है कि अस्सी से लेकर तुलसी घाट की ओर का रास्ता पूरी तरह से भर चुका है। पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए रास्ता रोक दिया है। बताते चलें कि भीड़ बढ़ने के कारण भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई जिससे पुलिस ने तत्काल भीड़ को रोकने के लिए घाट के एक ओर जनता को आने से रोक दिया है।