गंगा महोत्सव पहली बार अस्सी घाट पर होगा। अब तक राजघाट पर होता रहा है। 15 नवंबर को देव दीपावली पर 16 लाख दीये जलाए जाएंगे। साथ ही देव दीपावली पर एक अमेरिकन ग्रुप समूह गायन की प्रस्तुत देगा तो नृत्य प्रस्तुति कोलकाता ग्रुप की ओर से दी जाएगी। 12 नवंबर, 13 और 14 नवंबर को होने वाले गंगा महोत्सव में पद्मभूषण साजन मिश्रा के अलावा हैदराबाद, कोलकाता, हरियाणा, मुंबई, अयोध्या, झांसी, मथुरा के कलाकार प्रस्तुति देंगे। देव दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा अन्य कई वीवीआईपी पहुंच सकते हैं। इसी दिन नमो घाट का लोकार्पण होना है। इसमें मुख्यमंत्री के अलावा कई कैबिनेट मंत्री और कई देशों के राजदूतों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे लेकर प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।