फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में जेल अधीक्षक पर उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली डिप्टी जेलर का नैनी तबादला

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 16 Mar 2025 10:20 PM IST

जिला जेल चौकाघाट में भ्रष्टाचार और जेल अधीक्षक पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली डिप्टी जेलर मीना कन्नौजिया का नैनी जेल प्रयागराज तबादला कर दिया गया। डिप्टी जेलर ने ही जेल अधीक्षक उमेश सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत डीजी जेल से की थी। एक दिन पहले ही डिप्टी जेलर का वीडियो और शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया गया था, जो कि वायरल हो रहा है। इस बीच रविवार को डीआईजी जेल की संस्तुति पर मीना कन्नौजिया का नैनी जिला जेल तबादला कर दिया गया। जेल अधीक्षक पर पहले भी कई आरोप लगाए जा चुके हैं।डिप्टी जेलर मीना कन्नौजिया ने शिकायती पत्र में लिखा था कि जिला जेल अधीक्षक उमेश सिंह के खिलाफ चार महीने पहले शिकायती पत्र दिया गया था, जिसका कोई जवाब नहीं आया। जेल में भ्रष्टाचार है। नशे का सामान बिकता है। बंदियों से अवैध वसूली होती है।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डिप्टी जेलर के ट्रांसफर लेटर की प्रति साझा की। प्रदेश अध्यक्ष ने एक्स पर लिखा कि महिला सशक्तीकरण की झूठी बात करने वाली डबल इंजन की सरकार का कारनामा देखिए।डिप्टी जेलर मीना कन्नौजिया ने शिकायत की और लिखा कि जिला कारागार अधीक्षक उमेश सिंह उनका उत्पीड़न करता है। ... तो सरकार ने जिला कारागार अधीक्षक को न बोलते हुए शिकायतकर्ता महिला डिप्टी जेलर का ही ट्रांसफर कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें