दालमंडी में चौड़ीकरण और ध्वस्तीकरण कार्रवाई के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शनिवार को जेसीबी लेकर पहुंचे। कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मौके पर करीब 150 पुलिस और पीएसी जवान तैनात किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।