दालमंडी में मंगलवार को भी पीडब्ल्यूडी की टीम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की। इससे पहले सोमवार को करीब 200 साल पुराने मुसाफिर खाने पर बुलडोजर चलाया गया था। सड़क से करीब 20 फुट तक के हिस्से को तोड़ दिया गया था। इसमें मैरिज हॉल और किचन को ध्वस्त किया गया। ऊपर से पहले फ्लोर का हिस्सा तोड़ा गया था। मंगलवार को बाकी हिस्से को हथौड़े की मदद से तोड़ने का काम जारी रहा। अभी इससे सटी तीन दुकानें भी तोड़ी जा रही हैं और मुख्य गेट पर भी बुलडोजर चलेगा।