फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवापी में सावन भर नमाज पर रोक लगाने की मांग, शिवसेना ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन;video

वाराणसी में शिवसेना के पदाधिकारियों ने सावन माह के दौरान ज्ञानवापी परिसर में मुस्लिम समुदाय की नमाज पर रोक लगाने तथा सनातन परंपराओं के निर्वहन में आ रही बाधाओं को समाप्त करने की मांग को लेकर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। राज्य उप प्रमुख एवं मंडल प्रभारी वाराणसी अजय चौबे के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि ज्ञानवापी परिसर स्थित आदि विश्वेश्वरनाथ महादेव के दर्शन, जलाभिषेक और अन्य धार्मिक परंपराओं पर विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगाए गए हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सावन के दौरान श्रद्धालुओं को जलाभिषेक सहित कई पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जबकि उसी परिसर में नमाज की अनुमति दी जाती है। शिवसेना ने मांग की है कि यदि हिंदू धार्मिक परंपराओं पर प्रतिबंध लगाए जाते हैं, तो सावन माह में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर भी रोक लगाई जाए। संगठन का कहना है कि इससे सभी समुदायों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें