फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवापी में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक की मांग, VIDEO

वाराणसी में मां शृंगार गौरी के नित्य दर्शन-पूजन की मांग को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) ने कार सेवा की शुरुआत कर दी है। संगठन के नेता अजय चौबे ने कहा कि पिछले 27 वर्षों से इस मांग को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा जनांदोलन किया जाएगा। अमर उजाला से बातचीत में अजय चौबे ने कहा कि मां शृंगार गौरी के दर्शन के लिए जब भी आंदोलन किया जाता है, पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लेती है। इसके बाद औपचारिक कार्रवाई कर मामला शांत करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन मूल मांग आज भी अधूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें