फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफ सिरप मामले में जौनपुर के अमित सिंह टाटा की भूमिका की जांच की मांग, VIDEO

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने यूपी के डीजीपी को पत्र भेजकर प्रदेश में कफ सिरप मामले में जौनपुर के अमित सिंह टाटा की भूमिका की जांच की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि इस मामले में शुभम जायसवाल के पीछे जौनपुर के अमित सिंह टाटा का हाथ और सहयोग होने की बात लगातार सामने आ रही है। अमित सिंह टाटा पूर्व में जौनपुर के मुन्ना बजरंगी और उनकी हत्या के बाद एक अन्य बाहुबली के साथ चल रहे बताए जाते हैं। एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें शुभम जायसवाल और अमित सिंह टाटा कुछ लोगों को बंधक बनाकर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रही घटनाएं गंभीर आपराधिक कृत्य में आती हैं। अमिताभ ने इस वीडियो में दिख रहे अपराध का संज्ञान लेने के साथ ही कफ सिरप मामले में शुभम के साथ अमित सिंह टाटा की भूमिका की जांच की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें