डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब पूरे देश के मुख्यमंत्रियों की बात आती है तो सबसे अच्छा कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जा रहा है। कहा कि आप लोगों ने अनुप्रिया पटेल को विजयी बनाया।मझवां में 2019 के लोकसभा के चुनाव में सबसे अधिक वोट मिला था। हमारी डबल इंजन की सरकार स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे अच्छा काम कर रही है। मझवां विधानसभा एक ऐसी विधानसभा है जहां का विधायक देश की संसद में जाकर बैठा है।