फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डांडिया और गरबा से बिखेरी दीपोत्सव की आभा, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा जन मन

भारत विकास परिषद 'श्रद्धा' शाखा का 15वां स्थापना दिवस समारोह एवं दीपोत्सव कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। अतिथियों ने मां भारती, विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन कर वंदे मातरम् गीत को पेश किया। शाखा के संस्थापक योगेश कुमार श्रीवास्तव जी ने इस शाखा के 15 वर्षों के गौरव पूर्ण इतिहास के बारे में बताए। 14 संस्थापक सदस्यों व सभी पूर्व अध्यक्षों का सम्मान हुआ। इसके बाद दीपोत्सव की आभा बिखेरी। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों ने गरबा, डांडिया एवं गेम शो से खूब मौजमस्ती की। मुख्य अतिथि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारीलाल शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना की। राष्ट्रगान से समापन हुआ। स्वागत संस्था के अध्यक्ष राकेश जैन, संचालन विवेक तिवारी एवं धन्यवाद आशा रौनियार ने दिया। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, कुसुम सिंह, राजीव पांडेय, विनीता सिंह, श्रद्धा तिवारी, राजूल अग्रवाल, वंदना अग्रवाल आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें