सावन के सोमवार को लेकर वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर कांवड़ यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगाजल लेकर विभिन्न ट्रेनों से रवाना होते नजर आए। स्टेशन परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई और रेलवे कर्मी सतर्क रहे।