फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में पुलिस कमीश्नर से शिकायत, साहब पुलिस कर रही परेशान, ग्रामीणों ने लगाई गुहार, बचा लो सरकार

जिला मुख्यालय पर भारी संख्या में पहुंची महिलाओं ने पुलिस कमीश्नर से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई और न्याय की मांग की। बता दें कि भगवतीपुर गांव स्थित तालाब में 3 साल की बच्ची का शव मिलने के मामले में पुलिस तफ्तीश कर रही है। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि पुलिस इस जांच के दौरान जो भी मिलता है उसे पूछताछ के बहाने उठा ले रही है। ये भी कहा कि पकड़े गए लोगों के साथ मारपीट भी की जाती है। इन्होंने ज्ञापन देकर मांग रखी कि न्याय मिले। अब देखना ये होगा कि इनकी सुनवाई कब तक होती है और पुलिस न्याय और गुहार के बीच मामले का सच कैसे सामने ला पाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें