वाराणसी में गणतंत्र दिवस की धूम मची रही। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के साथ सामाजिक संस्थाओं और नागरिक समाज के लोगों ने अपने-अपने स्तर से देश का 76वां गणतंत्र दिवस मनाया। कमिश्नरी, कचहरी सहित बीएलडब्ल्यू मैदान में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन हुए। रविवार को पूरी काशी तिरंगामय दिखी।