बनारस में 13वें राष्ट्रीय बीज कांग्रेस (एनएससी) का उद्घाटन गुरुवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान (आईआरआरआई) के आईसार्क में आयोजित इस सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान भी ऑनलाइन जुड़े। 28 से 30 नवंबर तक यह सम्मेलन चलेगा। इसमें बीज क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग, साझेदारी और ज्ञान का आदान-प्रदान के साथ इसमें आ रही चुनौतियों पर चर्चा की जा रही है। इसमें देश-विदेश के वैज्ञानिकों के अलावा बीज संस्थानों व विश्वविद्यालयों के शोध छात्र आदि शामिल हुए।