फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलेलाल मंदिर में चालिया महोत्सव की धूम, 40 दिन तक चलता है उत्सव, VIDEO

लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर में पूज्य झूलेलाल भक्त सेवा समिति की ओर से चालिया महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 40 दिनों तक चलने वाले महोत्सव के 35वें दिन उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सिंधी समाज के प्रमुख जय प्रकाश बालानी ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल और हिंगलाज माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पल्लव प्रार्थना से हुई। इसके बाद सिंधी समाज की महिलाओं ने भगवान झूलेलाल को सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। महोत्सव के अंतिम चरण में भगवान झूलेलाल और भगवान विष्णु की भव्य आरती की गई। इस दौरान विश्व में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद भगवान को सिंधी व्यंजनों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें