बिहार के तीरंदाजों ने बृहस्पतिवार को 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता (अंडर-14) में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, बड़ा लालपुर में चल रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन रिकर्व स्पर्धा के ओवरऑल में बिहार के आर्यन कुमार ने 720 में से 699 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली के वंशी ने 698 अंक लेकर रजत पदक और राजस्थान के विवेक कुमार ने 696 अंक लेकर कांस्य पदक जीता।