फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा में अस्सी घाट पर अभियान, VIDEO

जल शक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वाधान में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित 'स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा' के तहत शनिवार को नमामि गंगे के द्वारा अस्सी घाट पर गंगा तट की सफाई करके स्वच्छता की अलख जगाई गई। बाढ़ घटने के बाद नमामि गंगे के सदस्यों ने श्रमदान करके अस्सी घाट पर मिट्टी में दबे पॉलिथीन,कपड़े एवं अन्य गंदगियों को बाहर निकाल कर कूड़ेदान तक पहुंचाया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में स्वच्छ गंगा के लिए जन-जन से जुड़ने की अपील की गई। अस्सी घाट पर उपस्थित नागरिकों सहित पूजन सामग्री विक्रेता, खानपान विक्रेता और घाट पुरोहितों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य गंगा और उनकी सहायक नदियों के संरक्षण के लिए जन सहभागिता और जन जागरूकता लाना है। साथ ही लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जागरूक करना है। जिससे लोग जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए उसमें कचरा और पॉलीथिन आदि न डालें। खुद जागरूक होने के साथ ही दूसरों को भी जागरूक करें। स्वच्छता जागरूकता और श्रमदान के दौरान पीयूष सिंह प्रवीण सिंह, हर्षित सिंह, विधि सिंह, श्लोक सिंह, खुशी सिंह, शिवानी सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें