फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के चोलापुर में जली बॉस की कोठी, अचानक लगी आग से मची अफरा तफरी, शार्ट सर्किट बना कारण

चोलापुर थाना के इमिलिया गांव में स्थित बास के कोठी में मंगलवार दोपहर विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गयी। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर चोलापुर पुलिस फायर ब्रिगेड के टीम पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विद्युत शॉर्ट शर्किट से उठी चिंगारी से बॉस की कोठी में आग खेल गई जब तक फायर ब्रिगेड आग बुझाने का प्रयास करती, दर्जनों कोठी जल गये। गांव वासी और दमकल कर्मियों के घंटों मशक्कत करने पर आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समय रहते गांव वासी और दमकल कर्मी आग को काबू में न ले पाते तो नजदीकी बस्ती में भी आग अपना तांडव दिखाती जिससे कई घर जल जाते और काफी जन धन की हानि होती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें