फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन, स्वस्थ रहने के लिए दिया गया संदेश

बलरामपुर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग द्वारा तुलसी पूजन दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व सांसद संगीता आजाद, पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन, अपर निदेशक चिकित्सा डॉ. बालचंद, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने तुलसी व गौमाता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भाजपा नेता जयनाथ सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में एक बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए। इस दिशा में गोरक्षा विभाग की यह पहल सराहनीय है। सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री सत्येंद्र ने कहा कि समाज में रक्त की बहुत आवश्यकता है और रक्त की आवश्यकता की पूर्ति करवाना गोरक्षा विभाग का यह सराहनीय कार्य है। विहिप के जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह पप्पू ने कहा कि विहिप का गोरक्षा विभाग सदैव सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेता रहता है। शिविर में लोगों ने 100 यूनिट रक्तदान किया। शिविर के माध्यम से रक्तदान किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें