फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में भाजयुमो ने कांग्रेस कार्यालय के सामने फूंका राहुल गांधी का पुतला, जमकर नारेबाजी की

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार शाम नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के महानगर कार्यालय के सामने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने कबीरचौरा से नारेबाजी कर मैदागिन तक विरोध प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश को अपनी जागीर समझती है और राहुल, सोनिया गांधी देश की संपत्ति को अपनी मानते हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी कोर्ट में तलब किए जा चुके हैं। कहा कि जनता को इनकी काली करतूतों का पता चलना चाहिए। महानगर कोषाध्यक्ष सुयश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की पीढ़ियों से चल आ रही मनमानी और घोटाले सामने आने चाहिए। इस मौके पर संतोष सैनी, ओम तिवारी, अवनीश श्रीवास्तव, युग तिवारी, साहिल सोनकर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें