भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी वाराणसी दौरे पर हैं। बुधवार को टीएफसी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर दीनदयाल हस्तकला संकुल में 17 से 21 जून तक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जनकल्याण शिविर, स्वास्थ्य शिविर और स्वदेशी सरस मेला शामिल है। इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त वित्त राज्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश पंकज चौधरी हैं।