बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में NDA को बढ़त मिलती दिख रही है और कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार दोबारा सरकार बना सकते हैं। इसे लेकर शुक्रवार को वाराणसी में भाजपाईयों ने ढोल- नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाबबाग स्थित भाजपा कार्यालय पर पटाखे जलाकर और पुष्पवर्षा कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। इस दौरान भाजपा विधायक नीलकंठ तिवारी ने ढोल बजाकर खुशियां मनाई।