भाजपा नेत्री शालिनी यादव ने कहा पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर मेरे खिलाफ जानबूझकर तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर झूठी खबर फैलाई जा रही है कि मेरे कथित मालिकाना के फ्लैट में अवैधानिक गतिविधियां चल रही थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया की पोस्ट और समाचारों में यह लिखा गया कि भाजपा नेत्री शालिनी यादव के फ्लैट में पुलिस द्वारा देह व्यापार पकड़ा गया, जिसमें 13 लोग पकड़े गए। जबकि सच्चाई यह है कि उक्त फ्लैट की मालकिन या सह मालकिन ना तो मैं कभी थी ना वर्तमान में हूं।