फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूटे आरोपी के स्वागत में निकाला बाइक जुलूस, पुलिस ने दोबारा भेजा जेल

प्रगति चंद Updated Wed, 01 Oct 2025 09:43 PM IST

जानलेवा हमले के आरोपी यश सिंह राजपूत की जिला जेल से रिहाई के बाद जुलूस निकालने के मामले में चार आरोपियों को लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने बुधवार को लालपुर से गिरफ्तार किया। कोर्ट ने यश सिंह राजपूत समेत चार आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। कुख्यात बदमाश झुन्ना पंडित गिरोह से आरोपियों का जुड़ाव हुआ करता था। लालपुर-पांडेयपुर इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों में दौलतपुर भक्तिनगर निवासी यश सिंह राजपूत, मोहित जायसवाल, सब्जी मंडी लालपुर निवासी राहुल गुप्ता और सोयेपुर निवासी अमन सिंह है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें