दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना की शुरुआत के लिए रविवार को भूमि पूजन किया गया। चौक थाने के समीप आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। परियोजना के तहत करीब 60 फीट चौड़ी सड़क और दोनों ओर पाथवे बनाए जाएंगे।