फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोवर्धन पूजा शोभायात्रा से पूर्व यादव बंधुओं ने किया लट्ठबाजी का अभ्यास, खास है परंपरा

पांच दिनों के दीपावली महापर्व में चौथे दिन गोवर्धन पूजा करने की परंपरा है। काशी में भी दिवाली के एक दिन बाद गोवर्धन की पूजा की जाती है। यादव बंधुओं द्वारा लहुराबीर से गोवर्धन धाम खिड़कियां घाट तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। शोभायात्रा में सबसे खास केसरिया साफा बांधे यादव बंधुओं द्वारा इस दौरान परंपरागत मनरी कला (लट्ठबाजी) का प्रदर्शन किया जाता है। अभी से यादव बंधु कतुआपूरा मुर्चालीवीर अखाड़े के पहलवान पारंपरिक मनरी कला (लट्ठबाजी) का अभ्यास कर रहे हैं। हनुमान पहलवान, राजेश यादव, विनय पहलवान मनरी यानी लट्ठबाजी की बारीकियों से नवांकुर पहलवानों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। पूर्व पार्षद मनोज यादव पहलवान ने बताया कि लाठी खेल आत्मरक्षा का प्रतीक है। हमारे पूर्वज लाठी भांजने और खेलने में परंपरागत रूप से प्रशिक्षित होते थे। पुराने जमाने में आत्मरक्षा का मुख्य साधन लाठी को ही माना जाता था। लेकिन आजकल के युवा लाठी खेल से दूर होते जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें