फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरिश्चंद्र घाट पर बाबा मशाननाथ का श्रृंगार, बाबा मशान नाथ की पांच फीट की प्रतिमा की स्थापना हुई

काशी में आने वाला हर कोई मोक्ष की कामना करता है मौका अगर देव दीपावली का हो तो काशी के हरिश्चंद्र घाट की महत्ता और भी बढ़ जाती है। इस दिन बाबा मशान नाथ की पांच फीट की प्रतिमा की स्थापना हुई और पूजन किया गया। बाबा के वार्षिक श्रृंगार को कर भक्तों ने मोक्ष मांगा। हरिश्चंद्र घाट पर धधकती चिताओं के बीच सजी दीपों की लड़ियां और बाबा के रौद्ररूप के श्रृंगार की झांकी के लोगों ने दर्शन किए। श्री शनिदेव डमरूदल के अध्यक्ष विक्रम चौधरी के नेतृत्व में बाबा का फूलों से श्रृंगार कर विविध नैवेद्य अर्पित किए गए। डमरुओं की निनाद के बीच सवा किलो कपूर से बाबा की भव्य आरती हुई। बाबा को मदिरा, हलवा आदि का भोग लगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें