जिला प्रशासन की ओर से आयोजित काशी विरासत संरक्षण समिति में सरोद वादन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। बांग्लादेश से पधारे शरीफ मोहम्मद, जो कोलकाता के जानेमाने सरोज वादक पंडित तेजेंद्र नारायण मजूमदार के शिष्य हैं, ने दीपचंदी में धुन प्रस्तुत किया। उसके बाद राग किरवानी में तीन ताल में रचित रचनाओं को बजाया। अंतिम में प्रसिद्ध बांग्ला धुन बजाकर कार्यक्रम का समापन किया। तबले पर कोलकाता से पधारे जय घोष ने संगत किया। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन काशी विरासत संरक्षण समिति सदस्य अनूप मिश्रा ने किया।