श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा सनातन धर्म को लक्षित कर किए गए पहलगाम के वीभत्स आतंकी हमले के प्रतिकार हेतु 'अति रुद्र पाठ' संपन्न किया गया। आयोजकों ने रोष एवं क्रोध के रौद्र स्वरूप में महादेव के अति रुद्र स्वरूप का आह्वान कर प्रतिकार का संकल्प लिया। शताब्दियों से धार्मिक बर्बरता के शिकार सनातन धर्मियों के आत्मबल में वृद्धि एवं सबल प्रतिकार के भाव में अभिवृद्धि का संकल्प ले कर मंत्रोच्चार के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम में आज अति रुद्र का आह्वान किया गया। महादेव पैशाचिक सभ्यता के नराधम अनुयायियों का प्रतिकार करने का भाव एवं आपसी मतभेदों से मुक्त आक्रामक प्रतिकार की भावना का हमें आशीष दें, यही इस आयोजन का उद्देश्य है। महादेव से यह प्रार्थना भी है कि सनातन धर्मी अपने छिने धर्मस्थल, अपमानित प्रतीक एवं नष्ट परंपराओं को पुनः प्राप्त करने हेतु भी उद्यत हों, सशक्त हों एवं सफल हों।