फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में कलाकारों ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता का दिया संदेश

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 29 Dec 2024 06:07 PM IST

हुनर संस्थान द्वारा प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज एटलस पोखरा में आयोजित हुनर रंग महोत्सव अखिल भारतीय नाटक और लोक नृत्य समारोह के चौथे दिन देश भर से आए हुए कलाकारों ने सड़क को मंच पर बना कर रंग यात्रा के माध्यम से अद्भुत प्रस्तुतियां दी। राष्ट्रीय एकता अखंडता का संदेश देते हुए यह कलाकार जब नगर की सड़कों पर विभिन्न परिधानों में निकले तो लगा मानो पूरा भारत नगर की सड़कों पर उतर आया है। 14 प्रदेशों के इन कलाकारों में रॉकिंग डांस ग्रुप कैमूर बिहार,महाश्वेता कला केंद्र मैथन झारखंड, सप्तक सोशियो एंड कल्चरल ग्रुप असम,ब्लू एंड ब्राइट टैलेंट एकेडमी उड़ीसा,नटराज यूथ क्लब साहिबगंज झारखंड,तपस्या क्रिएटिव स्कूल आजमगढ़, दीपा अनीता ग्रुप असम, आराधना संस्कृति गोष्टी गोलाघाट असम, शंकर माधव सत्रीय संगीत महाविद्यालय कामरूप असम, 3 इडियट्स ग्रुप सुल्तानपुर, अन्वेषण थिएटर जाजपुर उड़ीसा,यूनाइटेड सोशल एंड कल्चरल वूमेन फोरम इंफाल मणिपुर, भदोही, मिर्जापुर के कलाकार शामिल थे। इस रंग यात्रा का नेतृत्व सुनील दत्त विश्वकर्मा और अभिषेक जायसवाल दीनू ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें